फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओ-एआरओ की परीक्षा में आज शामिल होंगे 3.85 लाख

Sun, 27 Nov 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
other
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग इलाहाबाद की समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) की परीक्षा रविवार को होने जा रही है। परीक्षा प्रदेश के इलाहाबाद समेत 21 जिलों में होगी। इसके लिए कुल 827 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। इसमें शामिल होने के लिए तमाम जिलों के अभ्यर्थी एक दिन पहले ही इलाहाबाद पहुंच गए। परीक्षार्थियों की भीड़ की वजह से इलाहाबाद जंक्शन के आसपास वाले तमाम होटल एवं लॉज भी फुल हो गए।
विज्ञापन


आयोग की ओर से पूर्व में घोषित आरओ-एआरओ के 361 पदों में से 356 पद सामान्य चयन के हैं। इसमें पांच पद बैगलॉग के हैं। विज्ञापन में आरओ-एआरओ के अलावा 19 विभागों के लेखा परीक्षक, सहायक लेखाकार, अन्वेषक सह संगणक, सहायक मलेरिया अधिकारी, कनिष्ठ लेखा परीक्षक, सहायक लेखाकार, निरीक्षक माप विज्ञान के पद शामिल हैं। आयोग द्वारा 46 पदों की परीक्षा बाद में कराए जाने की वजह से रविवार को होने वाली परीक्षा 315 पदों के लिए होगी। ओवरऑल इस परीक्षा में 3,85,191 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उधर इलाहाबाद के परीक्षार्थियों का केंद्र लखनऊ, आगरा, कानपुर, वाराणसी, बरेली सहित प्रदेश के दूरदराज के शहरों में भेजे जाने की वजह से तमाम परीक्षार्थी शनिवार को ही संबंधित जिलों की ओर रवाना हो गए।

भीड़ के लिए रोडवेज ने किया अतिरिक्त इंतजाम
रविवार को इलाहाबाद में आयोजित आरओ-एआरओ परीक्षा में आने वाले परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए रोडवेज ने अतिरिक्त इंतजाम किया है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. हरिशचंद्र यादव के मुताबिक इलाहाबाद से लालगोपालगंज जाने वाली सिटी बसें कुंडा तक चलाई जाएंगी। इसी तरह कुंडा तक जाने वाली रोडवेज की अनुबंधित बसें परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए लखनऊ तक जाएंगी। इसके अलावा रविवार को जिस रूट पर ज्यादा भीड़ रहेगी, वहां के लिए रोडवेज अतिरिक्त बसें चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें