फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : आरओ/एआरओ अभ्यर्थियों को देना होगा सत्यापन प्रपत्र, यूपीपीएससी ने स्वघोषणा पत्र भी मांगे

Sun, 28 May 2023 05:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चयनित अभ्यर्थियों से 29 अप्रैल 2021 को जारी शासनादेश के तहत सत्यापन प्रपत्र एवं स्वघोषणा पत्र मांगे गए हैं, जो आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आयोग की ओर से ऐसे छह अभ्यर्थियों के रोल नंबर भी अलग से जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा-2021 में चयनित अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के समक्ष सत्यापन प्रपत्र एवं स्वघोषणा पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को पांच जून तक का समय दिया गया है। परीक्षा में चयनित 350 अभ्यर्थियों को यह प्रक्रिया पूरी करनी है।

विज्ञापन


चयनित अभ्यर्थियों से 29 अप्रैल 2021 को जारी शासनादेश के तहत सत्यापन प्रपत्र एवं स्वघोषणा पत्र मांगे गए हैं, जो आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आयोग की ओर से ऐसे छह अभ्यर्थियों के रोल नंबर भी अलग से जारी किए गए हैं, जिन्हें सत्यापन प्रपत्र के साथ सक्षम प्राधिकारी की ओर से निर्गत अनापत्ति प्रमाणपत्र की मूल प्रति भी उपलब्ध कराने को कहा गया है।

सभी अभ्यर्थियों को सत्यापन प्रपत्र एवं स्वघोषणा पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड करके उसे भरना है और उसकी हार्ड कॉपी सचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (अधिष्ठान अनुभाग), प्रयागराज को संबोधित करते हुए पांच जून 2023 या इससे पहले किसी भी कार्यदिवस पर शाम पांच बजे तक व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर आयोग के गेट नंबर तीन पर या रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से उपलब्ध करानी है।

विज्ञापन

आरओ/एआरओ-2021 की मुख्य परीक्षा 24, 25 एवं 26 अप्रैल 2022 काे हुई थी। इसमें कुल 3679 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। एआरओ के पदों के लिए कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग की परीक्षा 11 से 14 अक्तूबर 2022 के बीच हुई थी।

परीक्षा में कुल 350 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए थे, जिनमें से 143 पद आरओ के थे। हालांकि, आरओ-एआरओ की भर्ती प्रक्रिया 354 पदों के लिए शुरू की गई थी, लेकिन अनुसूचित जाति के चार पद खाली रह गए। सामान्य चयन के तहत एआरओ (लेखा) सचिवालय में एससी के दो पदों और विशेष चयन के तहत समीक्षा अधिकारी लेखा के एससी श्रेणी के दो पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी न मिलने से चार पद खाली रह गए थे।
विज्ञापन

दो का अभ्यर्थन निरस्त, तीन अभ्यर्थी हुए चयनित

वांछित अभिलेख प्रस्तुत न करने के कारण उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कर्मचारी राज्य बीमा योजना, श्रम चिकित्सा सेवाएं, उत्तर प्रदेश के तहत चिकित्साधिकारी (एलोपैथ) के दो पदों पर चयन निरस्त कर दिया है। इनमें नितेश कुमार त्रिपाठी एवं सोनल त्रिपाठी शामिल हैं। नितेश कुमार त्रिपाठी की जगह अविनाश कुमार राय और सोनल त्रिपाठी की जगह अंकुर कुमार को चयनित किया गया है। पूर्व में ओबीसी श्रेणी में चयनित अंकुर कुमार के नाम की अनारक्षित श्रेणी में संस्तुति किए जाने से ओबीसी श्रेणी में खाली हुए एक पद पर मोहम्मद कलीम अंसारी के नाम की मुख्य सूची के लिए संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें