मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में आविष्कार में देश के अलग तकनीकी संस्थानों से आए प्रतिभागी नई जानकारी और कुछ नया करने के संकल्प के साथ वापस हो गए। अंतिम दिन ओवर ऑल बेस्ट परफारमर ऑफ आविष्कार बीटेक ईसीई तीसरे वर्ष के कल्याण प्रुस्ती का चुना गया। बीटेक पहले वर्ष के ऋषभ वर्मा एवं प्रेमा को मिस्टर और मिस आविष्कार चुना गया। अंतिम दिन क्विजलीग नोसोमेनिया को लेकर छात्रों में गजब का उत्साह दिखाई पड़ा। इस दौरान बिजनेस क्विज, मेला क्विज, स्पोर्ट्स क्चिज का आयोजन किया गया।
छात्रों के बीच क्विज मास्टर अभ्रदास के तीखे सवालों ने छात्रों को प्रेरित किया। आविष्कार के अंतिम दिन की शुरुआत स्फिंक्स इवेंट के अंतिम चरण के साथ हुई। इसमें प्रथम व द्वितीय चरण की बाधा पार करने वाली टीमों ने अंतिम चरण में अपने दिमाग का उपयोग करके पहेलियों को सुझाया। अब बारी थी कांट्रेप्शन की वो इवेंट जिसने देखने वालो का मन मोह लिया। इसमें बताया गया कि किस तरह मात्र छोटी-छोटी चीज़ों को एकत्रित करके मनमोहक प्रस्तुति की। संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी ने आविष्कार के समापन की घोषणा की। उन्होंने छात्रों को इस तरह के क्रिया कलाप में आगे बढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। इस मौके पर प्रो.राजेश गुप्ता, संयोजक डॉ. वीआर कोमा, समन्वयक डॉ. वीपी सिंह, डॉ. शशांक श्रीवास्तव, डॉ. बसंत कुमार, डॉ. डीके शुक्ला मौजूद रहे।