फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शा चालक ने भाजपा नेता पर रुपया हड़पने का आरोप

Fri, 10 Nov 2017 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा गांव का प्रेमचंद्र गरीब मजदूर है। बताया कि वह इलाके के एक भाजपा नेता के स्कूल में रिक्शा चालक है। डेढ़ साल पहले उसकी बेटी को ससुरालियों ने जलाकर मार डाला था। आरोप है कि दुधमुंही बच्ची के लालन-पालन के लिए भाजपा नेता ने ढाई लाख रुपए में सुलह-समझौता करा दिया।
विज्ञापन


एक लाख उसे दे दिया गया जबकि शेष रकम बाद में देने की बात कही गई। आरोप है कि वह रकम मांगने गया तो उसे डांटते हुए धमकी देकर भगा दिया गया। पीड़ित लगातार अफसरों से शिकायत कर रहा है मगर उसकी कोई सुनने वाला नहीं है। भुक्तभोगी ने बुधवार को इलाहाबाद पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस महानिरीक्षक से की। आईजी ने पीड़ित को जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें