फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटाई में गठबंधन, चुनाव प्रचार में उतरे संदीप, ऋचा

Sun, 22 Jan 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
sp
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर गठबंधन खटाई में पड़ने के बाद अब शहर उत्तरी और शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्रों में सपा के प्रत्याशी क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने जुट गए हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इन दोनों सीटों पर युवा नेताओं को मौका दिया है। शहर उत्तरी से सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष संदीप यादव और शहर पश्चिमी से इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह किस्मत आजमाने को तैयार हैं।
विज्ञापन


शहर उत्तरी से मौजूदा समय में अनुग्रह नारायण सिंह कांग्रेस से विधायक हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यहां से संदीप को मौका दिया है। अभी तक गठबंधन की स्थिति में सपा की ओर से यह सीट कांग्रेस के लिए छोड़ने की अटकलें लगाई जा रहीं थीं, लेकिन शनिवार को देर शाम को सपा की ओर से गठबंधन से इंकार कर किए जाने के बाद शहर उत्तरी में संदीप की सक्रियता अचानक बढ़ गई। उधर, शहर पश्चिमी विधानसभा से मुख्यमंत्री अखिलेश ने ऋचा सिंह को मैदान में उतारा है। यहां से बसपा की पूजा पाल लगातार दो बार से विधायक हैं। इस क्षेत्र को पूर्व सांसद अतीक अहमद के वर्चस्व वाला माना जाता है, लेकिन पूजा के लगातार दो बार से जीतने के बाद इस बार सपा ने यहां से महिला के मुकाबले महिला प्रत्याशी को उतारकर बड़ा दांव खेला है।

माना जा रहा था कि गठबंधन की स्थिति में सपा शहर पश्चिमी की सीट भी कांग्रेस के लिए छोड़ देगी, फिलहाल अब ऐसा होगा या नहीं, इस बारे में संशय है। वैसे दोनों प्रत्याशी घोषित होने के बाद से ही विधानसभा क्षेत्रों मेें अपनी उपस्थिति लगातार दर्ज कराए थे लेकिन अब इसमें तेजी आ गई है। संदीप का कहना है कि मुख्यमंत्री ने शहर उत्तरी से प्रत्याशी घोषित करने के साथ ही क्षेत्र में प्रचार शुरू करने का फरमान जारी कर दिया था। उसके बाद से लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है। गठबंधन समेत अन्य निर्णय प्रदेश नेतृत्व को लेना है। वहां से जैसा आदेश आएगा, उसके हिसाब से काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें