इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कानपुर के चर्चित बिकरु कांड मामले में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे की अंतरिम अग्रिम जमानत मंजूर कर ली है। कोर्ट ने कहा है कि यदि याची को गिरफ्तार किया जाता है तो उसे पचास हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहा कर दिया जाए ।
रिचा दुबे के खिलाफ कानपुर चौबेपुर थाने में धोखाधड़ी फर्जी सिम कार्ड हासिल करने का मुकदमा दर्ज है जिसमें उन्होंने अग्रिम जमानत की अर्जी हाईकोर्ट में दाखिल की है। अग्रिम जमानत अर्जी पर न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने सुनवाई की।