फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : सहायक अभियोजन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम संशोधित

Thu, 17 Nov 2022 12:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दिव्यांग की उप श्रेणी ओएल (वन लेग) के 17 अभ्यर्थियों का परिणाम निरस्त कर दिया गया है। अब उनकी जगह दिव्यांग की उप श्रेणी एलवी(लो विजन) के 21 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Prayagraj News : यूपीपीएससी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) भर्ती परीक्षा 2022 के प्रारंभिक इम्तिहान के परिणाम को संशोधित किया है। बुधवार को संशोधित परिणाम जारी किया गया। दिव्यांग उपश्रेणी के परिणाम में गड़बड़ी के चलते परिणाम में संशोधन करना पड़ा है। 

विज्ञापन



गौरतलब है कि दिव्यांग की उप श्रेणी ओएल (वन लेग) के 17 अभ्यर्थियों का परिणाम निरस्त कर दिया गया है। अब उनकी जगह दिव्यांग की उप श्रेणी एलवी(लो विजन) के 21 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। इसके चलते मुख्य परीक्षा की तिथि में भी संशोधन किया गया। पहले मुख्य परीक्षा चार और पांच दिसंबर 2022 को होनी थी। यह परीक्षा अब नौ और 10 जनवरी 2023 को होगी। 


एपीओ के 69 पदों पर भर्ती के लिए अप्रैल में आवेदन लिया गया था। 21 अगस्त को इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा कराई गई थी। 23 सितंबर को आयोग ने परिणाम जारी किया। प्रारंभिक परीक्षा में एक पद के सापेक्ष 15 गुना यानी कुल 1079 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया। इसी दौरान परिणाम के श्रेणीवार और पदवार विश्लेषण गड़बड़ी का पता चला, तो परिणाम में संशोधन किया गया है। 

विज्ञापन

एसएससी: 41.26 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ दी जेई की परीक्षा 
कर्मचारी चयन आयोग की जूनियर इंजीनियर भर्ती 2022 की पेपर वन की परीक्षा से 41.26 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। मध्य क्षेत्र यानी यूपी और बिहार में परीक्षा के लिए कुल 143017 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जबकि 84011 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। यूपी में 56.42 और बिहार में 64.79 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। ऑनलाइन मोड में परीक्षा सोमवार से शुरू हुई थी। यह परीक्षा 14 से 16 नवंबर तक तीन पालियों में मध्य क्षेत्र में यानी यूपी और बिहार के 14 जिलों में 59 केंद्रों पर संपन्न हुई। सर्वाधिक उपस्थिति प्रयागराज में 65.05 और सबसे कम कानपुर में 51.06 फीसद रही। वहीं ट्रेड वार मैकेनिकल में 49.21, सिविल में 64.10 और इलेक्ट्रिकल में 59.55 फीसदी उपस्थिति रही। 

स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी 2022 परीक्षा आज से
कर्मचारी चयन आयोग की स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती परीक्षा 2022 ऑनलाइन मोड में 17 और 18 नवंबर को मध्यक्षेत्र में 18 जिलों में होगी। परीक्षा के लिए कुल 86 केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा आगरा, अलीगढ़, आरा,बरेली, भागलपुर, धनबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरपुर, पटना, प्रयागराज, पुर्णिया, रांची, वाराणसी में होगी। परीक्षा दो घंटे की तीन पालियों 9-11, 01-03, और 05-07 बजे के बीच संपन्न होगी। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। साथ ही प्रवेश अभ्यर्थियों की मेल आईडी पर भेजे गए हैं। परीक्षा के लिए कुल 170320 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इसमें सबसे अधिक अभ्यर्थी पटना में 27852 और सबसे कम आरा में 1380 हैं। परीक्षा के लिए सभी तैयारियां आयोग की ओर से पूरी कर ली गई हैं। 
विज्ञापन

हिंदी ट्रांसलेटर और उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी 
 कर्मचारी आयोग ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2022 के प्रथम प्रश्नपत्र का परिणाम तीन नवंबर जारी किया था। आयोग ने इसकी अंतिम उत्तर कुंजी बुधवार को जारी कर दी है। यह आयोग की वेबसाइट पर 30 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी। वहीं आयोग ने दिल्ली पुलिस में उपनिरीक्षक और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स भर्ती 2022 की पेपर वन की परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इसकी परीक्षा 9 से 11 नवंबर के बीच संपन्न हुई थी। यह उत्तर कुंजी वेबसाइट पर 20 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी। आयोग के मुताबिक अभ्यर्थी उत्तर कुंजी का प्रिंट अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें