फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : राजस्व परिषद बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर जनहित याचिका

Sun, 11 Sep 2022 11:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कोर्ट ने बोर्ड आफ  रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा महासचिव सहित निर्वाचक मंडल को मॉडल बाईलाज के अनुसार चुनाव सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। निर्वाचक मंडल में मनीष, एपी सिंह व अनिरुद्ध चतुर्वेदी शामिल हैं।
विज्ञापन
court - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद, प्रयागराज बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर अध्यक्ष तथा महासचिव को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने याचिका की सुनवाई के लिए 17 सितंबर को पेश करने का निर्देश दिया है। यह आदेश मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल तथा न्यायमूर्ति जेजे मुनीर की खंडपीठ ने अधिवक्ता सुनीता शर्मा की याचिका पर दिया है। याचिका पर अधिवक्ता विजय चंद्र श्रीवास्तव ने बहस की।

विज्ञापन



कोर्ट ने बोर्ड आफ  रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा महासचिव सहित निर्वाचक मंडल को मॉडल बाईलाज के अनुसार चुनाव सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। निर्वाचक मंडल में मनीष, एपी सिंह व अनिरुद्ध चतुर्वेदी शामिल हैं। याची के प्रत्यावेदन पर अध्यक्ष, महासचिव सहित चुनाव अधिकारियों को 25 सितंबर को पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है।


अधिवक्ता विजय चंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि बीते कई वर्षों से मॉडल बाई लाज के अनुसार एसोसिएशन का चुनाव नहीं कराया जा रहा है। बार में नियमानुसार एल्डर कमेटी का गठन भी नहीं किया गया है। चुनाव प्रक्त्रिस्या शुरू है, किंतु चुनाव तिथि बार-बार बदल रही है। मतदान की तिथि तय नहीं की जा सकी है। एल्डर कमेटी की घोषणा भी नहीं की गई है। याचिका में मॉडल बाई लाज के अनुसार मतदाता सूची तैयार कर बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का चुनाव कराने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें