फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज के घरेलू कर्मचारी की हत्या का खुलासा, पड़ोसी गिरफ्तार 

Sat, 16 Jan 2021 07:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
कैंट के नेवादा में जज के घरेलू कर्मचारी शरद कुमार सोनी की हत्या उसके ही पड़ोसी राकेश जैसवार ने की थी। उसे गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। बताया कि पुरानी रंजिश में उसने वारदात को अंजाम दिया था। अफसरों ने बताया कि उसे जेल भेज दिया गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त छूरा भी बरामद कर लिया गया है।  
विज्ञापन


घटना 10 जनवरी की रात सात बजे के करीब हुई थी। दवा लेने के लिए घर से निकले शरद की रास्ते में धारादार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी गई थी। मामले के खुलासे में एसओजी शहर क्षेत्र प्रभारी शैलेष सिंह व कैंट थाने की टीम लगी थी। परिजनों से पूछताछ व जांच पड़ताल के आधार पर शक गहराया तो पड़ोसी राकेश जैसवाल निवासी सरकुलर रोड कैंट को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

पूछताछ में उसने सच्चाई बयां कर दी। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक शरद से उसका दो साल पहले दीपावली पर विवाद हुआ था। जिसके बाद से ही वह उससे रंजिश रखता था। यही नहीं मिलने पर अक्सर घूरा भी करता था। 10 जनवरी की रात भी रास्ते में मिलने पर वह उसे घूरते हुए आगे बढ़ गया। जिससे वह आगबबूला हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद नशे की हालत में ही वह अपने घर पहुंचा और वहां रखा छूरा लेकर वापस आ गया। इसी दौरान मिलने पर शरद ने हाथ में छूरा देख उसे पकडने की कोशिश की और तभी वह उसके गले पर ताबड़तोड़ वार कर भाग निकला। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त छूरा भी बरामद कर लिया गया है। साथ ही आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें