पूर्व सैनिक अमर सिंह की हत्या के दूसरे दिन शव को कोतवाली के सामने रखकर जाम लगाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
सेवानिवृत आर्मी अमर सिंह की हत्या मामले में एयरपोर्ट कोतवाली के सामने शव रख सड़क को जाम कर दिया गया। सैकड़ों लोग सड़क पर बैठ गए। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की गई। मौके पर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है।
हत्या के विरोध में सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते स्थानीय लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
सड़क जाम होने के चलते आवागमन प्रभावित हो गया है। तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की भीड़ बढ़ती जा रही है।