फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : निर्माणाधीन मकान में सेवानिवृत्त सैनिक की हत्या, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, लोगों ने किया सड़क जाम

Sun, 28 Sep 2025 02:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कटहुला गौसपुर में शुक्रवार को सेवानिवृत्त सैनिक अमर सिंह (60) की हत्या कर दी गई। मृतक का खून से लथपथ शव एक निर्माणाधीन मकान में मिला।
विज्ञापन
अमर सिंह। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कटहुला गौसपुर में शुक्रवार को सेवानिवृत्त सैनिक अमर सिंह (60) की हत्या कर दी गई। मृतक का खून से लथपथ शव एक निर्माणाधीन मकान में मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


हत्या क्यों और किसने की अभी इसका पता नहीं चल सका है। परिवार ने किसी के साथ रंजिश होने की बात से इन्कार किया है। बेटे की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अमर सिंह मूलरूप से कौशाम्बी के पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के अमीना का पूरा गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ धूमनगंज के चकिया स्थित कसारी-मसारी में मकान बनवाकर रह रहे थे। परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं।

बेटे नितिन सिंह ने बताया कि उनके पिता ने करीब पांच साल पहले एयरपोर्ट क्षेत्र के कटहुला गौसपुर में प्लॉट खरीदा था। पिछले तीन दिनों से प्लॉट में बोरिंग का काम चल रहा था। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे पिता घर से प्लॉट के लिए निकले थे। करीब 10:30 बजे बोरिंग करने वाले मजदूर वहां पहुंचे लेकिन उनके पिता नहीं दिखे। दोपहर के समय पास में स्थित निर्माणाधीन मकान में जब मजदूर गए तो देखा कि अमर सिंह का खून से लथपथ शव पड़ा था। मजदूरों ने तुरंत बेटे नितिन सिंह को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पत्नी, बेटे समेत परिवार के अन्य लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। नितिन ने बताया कि उनके पिता के माथे और सिर पर भारी धारदार हथियार से हमला किया गया था। घटनास्थल के आसपास कोई मकान नहीं है और वहां कोई रहता भी नहीं है।


घटनास्थल पर पहुंचे सिटी डीसीपी

सेवानिवृत्त सैनिक की हत्या की सूचना मिलते ही सिटी डीसीपी मनीष शांडिल्य भी मौके पर पहुंचे और मामले का जल्द खुलासा करने के आदेश दिए। डीसीपी ने बताया कि बेटे की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और इलाके में संदिग्ध लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।
Trending Videos

थाने के सामने शव रखकर लगाया जाम

पूर्व सैनिक अमर सिंह की हत्या के दूसरे दिन शव को कोतवाली के सामने रखकर जाम लगाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
सेवानिवृत आर्मी अमर सिंह की हत्या मामले में एयरपोर्ट कोतवाली के सामने शव रख सड़क को जाम कर दिया गया। सैकड़ों लोग सड़क पर बैठ गए। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की गई। मौके पर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन

हत्या के विरोध में सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला।
सड़क जाम होने के चलते आवागमन प्रभावित हो गया है। तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें