फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर पीएसी अफसर के घर से पांच लाख के जेवर उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर इंस्पेक्टर के घर से पांच लाख की चोरी
विज्ञापन

ताला तोड़कर घर में घुसे चोर उठा ले गए कीमती जेवर
बाहर गया था परिवार, वापस आने पर हुई जानकारी
प्रयागराज। धूमनगंज के राजरूपपुर में रहने वाले पीएसी के रिटायर इंस्पेक्टर रामराज के घर से चोर पांच लाख के जेवर उड़ा ले गए। घटना के एक दिन पहले ही घर में ताला लगाकर परिवार बाहर गया था। सोमवार शाम वापस आने पर जानकारी हुई तो होश उड़ गए। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

राजरूपपुर में 30 फीट रोड पर स्थित कैलाश मंडपम मंदिर के पास रहने वाले रामराज पीएसी से रेडियो स्टेशन अफसर के पद से रिटायर हुए हैं। उनका छोटा बेटा एमबीबीएस कर रहा है जबकि बड़ा बेटा मुकेश घर पर ही रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। मुकेश ने बताया कि पिता की तबियत ठीक नहीं थी ऐसे में रविवार दोपहर वह डॉक्टर को दिखाने के लिए पिता को लेकर लखनऊ गया था। साथ में मां भी थीं और इस दौरान घर में ताला लगा था। सोमवार रात 11 बजे के करीब वापस आने पर मुुख्य दरवाजा खुला देख घरवालों के होश उड़ा गए। भीतर जाने पर कमरों के ताले टूटे मिले, साथ ही आलमारी भी खुली मिली जिसमें रखा सारा सामान अस्त-व्यस्त था। साथ ही उसमें रखे करीब पांच लाख रुपये के कीमती जेवर गायब थे। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल के बाद वापस लौट गई। उधर सूचना पर पहुंचे पार्षद अखिलेश सिंह ने बताया कि स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता के चलते ही चोरों व लुटेरों का दुस्साहस इस इलाके में बढ़ता जा रहा है। वह आए दिन वारदात अंजाम दे रहे हैं। एक दिन पहले ही इसी रोड पर सब्जी लेकर लौट रही सुमन नाम की महिला से मोबाइल छीनकर बदमाश भाग निकले थे। मामले में धूमनगंज पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें