फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : रिटायर्ड मेडिकल अफसर को सिविल लाइंस में हत्या की धमकी

Thu, 28 Jul 2022 10:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मूल रूप से कौशाम्बी के सरायअकिल के रहने वाले अजीत रस्तोगी सिविल लाइंस के अंसल अपार्टमेंट में रहते हैं। वह फाफामऊ स्थित राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज में मेडिकल आफिसर के पद से रिटायर हुए हैं।
विज्ञापन
धमकी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस के अंसल अपार्टमेंट में रहने वाले रिटायर्ड मेडिकल अफसर अजीत कुमार रस्तोगी को चर्च के पास रोककर धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने कहा कि अगर उन्होंने जमीन के विवाद वाला केस वापस नहीं लिया तो उनका भी हाल डॉ. बंसल जैसा कर दिया जाएगा। 23 जुलाई को हुई इस घटना की रिपोर्ट सिविल लाइंस थाने में दर्ज की गई है। 

विज्ञापन



मूल रूप से कौशाम्बी के सरायअकिल के रहने वाले अजीत रस्तोगी सिविल लाइंस के अंसल अपार्टमेंट में रहते हैं। वह फाफामऊ स्थित राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज में मेडिकल आफिसर के पद से रिटायर हुए हैं। गांव में उनकी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा किया है, जिसका उन्होंने मुकदमा कर रखा है। 23 जुलाई को वह कार से घर की ओर जा रहे थे। हल्की बारिश हो रही थी। उसी समय एक व्यक्ति ने हाथ देकर गाड़ी रोकी।


डॉक्टर रस्तोगी ने जैसे ही शीशा खोला, उसने धमकी दी कि जमीन वाले केस में पैरवी करना छोड़ दो। नहीं तो जान से मार दिया जाएगा। तुम्हारा भी हाल डॉक्टर बंसल जैसा कर दिया जाएगा। यह कहकर बदमाश वहां से भाग निकला। डॉक्टर रस्तोगी घर पहुंचे परिजनों को पूरी बात बताई। अगले दिन सिविल लाइंस थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें