झलवा के रहने वाले अधिवक्ता अमित कुमार पांडेय का बेटा विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। बृहस्पतिवार को अमित के बेटे के साथ स्कूल में मारपीट की गई। बताया जाता है कि सीट पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था।
धूमनगंज के झलवा इलाके में स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में 28 जुलाई को एक नाबालिग छात्र के साथ मारपीट की गई। उसके पिता ने प्रधानाचार्य समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरी ओर स्कूल के निदेशक ने आरोपों को गलत करार देते हुए कहा है कि दो छात्रों ने आपस में मारपीट की थी।
विज्ञापन
झलवा के रहने वाले अधिवक्ता अमित कुमार पांडेय का बेटा विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। बृहस्पतिवार को अमित के बेटे के साथ स्कूल में मारपीट की गई। बताया जाता है कि सीट पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था। बेटे के घायल होने की सूचना पर अमित स्कूल पहुंचे और वहां उनकी प्रिंसिपल के साथ कहासुनी हो गई। अमित का आरोप था कि पहले बेटे के साथ मारपीट की गई। जब वह गए तो उनके साथ भी गालौज और मारपीट की गई।
उन्होंने स्कूल के प्रधानाचार्य और स्टाफ राजा तिवारी के खिलाफ धूमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में स्कूल के निदेशक अभिषेक तिवारी ने बताया कि सारे आरोप गलत हैं। क्लास में सीट को लेकर दो छात्र भिड़ गए थे। उन्होंने आपस में मारपीट भी की। इसके बाद उन्हें प्रिंसिपल आफिस बुलाकर उनके अभिभावकों को बुलाया गया। इसके बाद अमित पांडेय ने बेबुनियाद आरोप लगाए। न तो बच्चे के साथ मारपीट की गई न ही किसी भी अभिभावक के साथ। स्कुूल की ओर से शुक्रवार को तहरीर दी जाएगी।