फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्वल रिजल्ट के साथ टॉपर्स भी छात्राएं

Mon, 18 May 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से रविवार को घोषित इंटरमीडिएट के रिजल्ट में टॉपर्स की सूची में तो छात्राओं का दबदबा रहा ही, पास होने के मामले में भी बालिकाएं अव्वल रहीं। इतना ही नहीं, ससम्मान तथा प्रथम श्रेणी में पास होने के मामले में भी बालिकाएं बालकों से काफी आगे हैं। पास होने वाले छात्रों की संख्या में 4.90 तथा छात्राओं की 2.97 फीसदी की कमी आई है।
विज्ञापन


प्रदेश में प्रथम पांच स्थान पर काबिज 25 विद्यार्थियों में से 18 छात्राएं हैं। इलाहाबाद में भी अति पिछड़े इलाके कोरांव के एसपी इंटर कालेज की प्रतिभा सिंह प्रथम रहीं। इलाहाबाद में प्रथम 24 स्थान विद्यार्थियों में 10 छात्राएं हैं। इस साल परीक्षा में कुल 1291187 छात्राएं शामिल हुईं। इनमें से 1189981 यानी, 92.16 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं। पिछले साल छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.13 रहा। कुल उत्तीर्ण छात्राओं में से 165952 यानी, 13.95 फीसदी छात्राओं ने 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक हासिल किए।

छात्राएं इस श्रेणी में छात्रों की संख्या के लिहाज से भी आगे हैं। कुल 139214 छात्र (11 प्रतिशत) छात्र ससम्मान पास हुए हैं। पिछले साल 15.34 प्रतिशत छात्राएं ससम्मान पास हुईं थीं। 43.90 फीसदी (522424) छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास हुईं हैं। जबकि, 38.28 (484382) छात्र प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। 33.95 प्रतिशत छात्राएं द्वितीय तथा 4.37 फीसदी तृतीय श्रेणी में पास हुई हैं।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से रविवार को घोषित हाईस्कूल के रिजल्ट में भी छात्राएं आगे रहीं। परीक्षा में शामिल कुछ 1424592 छात्राओं में से 1258512 यानी 88.34 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। वहीं परीक्षा में शामिल कुल 1631287 छात्रों में से 1300585 यानी 79.73 उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें