इलाहाबाद। खुद्दामाने हज कमेटी की ओर से हज जाने वाले यात्रियों की पहली ट्रेनिंग रविवार को नूरुल्लाह रोड स्थित पालकी गेस्ट हाउस में र्हुई। इसमें इलाहाबाद, कौशांबी से आए पांच सौ हज यात्रियों ने शिरकत की। मौलाना गयासउद्दीन ने हज के फरायज, फजीलत एवं अरकान के बारे में बताया। मुफ्ती मौलाना सैफुर्रहमान ने मदीना शरीफ की अहमियत और अरकान बताए।
कार्यक्रम के संचालक कमेटी के सचिव हाजी मोईन अहमद खान ने हज के सफर और हज कमेटी आफ इंडिया की गाइड लाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डा.हाजी तारिक उमर ने कमेटी के कार्यों की तारीफ की। हाजी अनीस अहमद मलिक ने शुक्रिया अदा किया। अब्दुल जब्बार खां, अब्दुल अब्दुल रशीद खां, हाजी मोहम्मद अहमद खां, इश्तियाक अहमद, हाजी मोहम्मद सलीम मलिक, शमीम अहमद आदि मौजूद थे। अंत में मुल्क की अमन और अमान के लिए दुआ की गई।
पन्ना लाल रोड स्थित हजरत बाबा गुलाल शाह रहमत उल्लाह अलैह का सालाना उर्स रविवार को मनाया गया। हाजी नसीम बाबा की देखरेख में नमाज फजर के बाद कुरानख्वानी हुई। नमाज जोहर गुस्ल के कव्वाली की महफिल सजी।