फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली कॉलेज में एमएससी के 20 विद्यार्थियों का परिणाम अधूरा

Sat, 18 Jul 2026 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
बरेली कॉलेज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में एमएससी रसायन विज्ञान के चतुर्थ सेमेस्टर के 20 विद्यार्थियों का परिणाम एक विषय के सेशनल अंक न चढ़ने के कारण अधूरा आया है। इसको लेकर विद्यार्थी परेशान हैं। उन्हें भविष्य को लेकर चिंता सता रही है।
विज्ञापन


आंतरिक परीक्षा में विषय के शिक्षक को 30 अंकों में से छात्र की प्रस्तुति के अनुसार अंक देकर विश्वविद्यालय को भेजने होते हैं। बताया जा रहा है कि फोटो इनऑर्गेनिक और सुपरमॉलेक्यूलर विषय का चयन करने वाले विद्यार्थियों के आंतरिक परीक्षा के अंक रिजल्ट पर दर्ज ही नहीं हुए। इस वजह से उनके परिणाम में इनकंप्लीट लिखकर आया।

एक छात्र ने बताया कि उन्होंने विभाग में इस मामले की शिकायत की थी। उन्हें बताया गया कि परिणाम चार-पांच दिन में संशोधित होगा। हालांकि, ऐसा होना मुश्किल लग रहा है।विभागाध्यक्ष एमबी कलहंस ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं, प्राचार्य ओमप्रकाश राय ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। विद्यार्थियों के अंक दर्ज करने के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें