फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजल्ट संग रैंक और प्रप्तांक

Mon, 30 Jan 2017 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
HPSSC
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) अंतिम परिणाम के साथ अभ्यर्थियों से संबंधित पूरा विवरण भी घोषित करेगा। इसमें नाम, रोल नंबर, प्राप्तांक के अलावा उनके ई-मेल, पता आदि विवरण शामिल होंगे। इतना नहीं अब रिजल्ट भी मेरिट के घटते हुए क्रम में घोषित होगा। इसका मकसद प्रतियोगियों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। यह व्यवस्था कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) से ही लागू होगी। हालांकि, इसके लिए अभ्यर्थियों से विकल्प मांगा जाएगा। जिन्हें मंजूर होगा उन्हीं के डिटेल ऑनलाइन किए जाएंगे।
विज्ञापन


अभी फाइनल रिजल्ट में अभ्यर्थियों के नाम, रोल नंबर, प्राप्तांक आदि दिए जाते हैं लेकिन डिर्पाटमेंट ऑफ पर्सोनल एंड ट्रेनिंग ने अंतिम परिणाम के साथ पूरा विवरण घोषित करने का निर्देश दिया है। इसके साथ अभ्यर्थियों की रैंक, प्राप्तांक आदि भी घोषित किए जाएंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि  रैंक तथा अन्य डिटेल घोषित होने से सीट के सापेक्ष सफल अभ्यर्थियों के अलावा अन्य को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। भर्ती आयोग के अलावा अन्य संस्थाएं तथा कंपनियां रैंक के आधार पर अभ्यर्थियाें का चयन कर सकेंगी। इससे प्रतियोगियों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। एसएससी की ओर से इस आशय का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें