फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव होते ही फंसे परिणाम, आयोग में प्रदर्शन

Wed, 29 May 2019 12:40 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रयागराज - फोटो : Prayagraj
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले तकरीबन हर सप्ताह एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के अलग-अलग विषयों का परिणाम जारी किया जा रहा था, लेकिन चुनाव पूरा होते ही अन्य विषयों के परिणाम अटक गए। इससे नाराज अभ्यर्थियों ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में धरना-प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


आयोग ने अब तक सामाजिक विज्ञान विषय का परिणाम घोषित नहीं किया है, जबकि सबसे ज्यादा पद इसी विषय में हैं। अभ्यर्थी लगातार मांग कर रहे हैं कि सामाजिक विज्ञान विषय का रिजल्ट सबसे पहले जारी किया जाएगा। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के अनुसूचित एवं मीडिया प्रभारी सुरेंद्र उपाध्याय से वार्ता की। अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया गया कि 31 मई से एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के रिजल्ट पुन: आने शुरू हो जाएंगे। साथ ही कहा गया कि जून में सामाजिक विज्ञान का परिणाम देने की पूरी कोशिश होगी। अभ्यर्थियों ने कहा कि 21 जून तक सामाजिक विज्ञान का रिजल्ट नहीं आया तो 22 जून में अभ्यर्थी आयोग में आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। धरना-प्रदर्शन में विक्की खान, सौरभ वर्मा, पंकज अंगारा, अनीता गुप्ता, स्नेहा वर्मा, दुर्गेंद्र सिंह, बृजेश कुमार, अनिल यादव, विवेक शुक्ला, रमापति, रंजन तिवारी, अनुराग श्रीवास्तव, पवन गुप्ता, देवमणि पटेल, संतोष वर्मा आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें