लिस्ट से हटाए गए कई महाविद्यालय
अयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के साक्षात्कार के दौरान हिंदी, संस्कृत, शारीरिक शिक्षा, बीएड एवं वाणिज्य के अभ्यर्थियों से त्रुटिवश विज्ञापन के अतिरिक्त कई ऐसे कॉलेजों की वरीयता मांग ली, जो भर्ती के विज्ञापन में शामिल नहीं थे। आयोग ने अब ऐसे कॉलेजों को लिस्ट से बाहर कर दिया है। वहीं, हिंदी एवं वाणिज्य विषय में एक-एक कॉलेज लिस्ट में शामिल होने से रहे गए थे।
आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार हिंदी विषय के अभ्यर्थियों के लिए ढोढे राम पीजी कॉलेज, फैजाबाद और वाणिज्य विषय के लिए आरबीएस कॉलेज आगरा को लिस्ट में जोड़ा गया हैं। वहीं, श्रीनारायण गर्ल्स पीजी कॉलेज उन्नाव, पीजी कॉलेज पट्टी प्रतापगढ़, पीजी कॉलेज कुंडा प्रतापगढ़, उदित नारायण पीजी कॉलेज पडरौना कुशीनगर, का. सु. साकेत कॉलेज फैजाबाद एवं आगरा कॉलेज आगरा को लिस्ट से हटाया गया है।
दो सगे भाई बने असिस्टेंट प्रोफेसर
प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर संस्कृत के पदों पर दो सगे भाइयों डॉ. अभिषेक अग्निहोत्री एवं नितेश अग्निहोत्री का चयन हुआ है। दोनों ही सगे भाई चयनितों की टॉप टेन मेरिट में शामिल हैं। डॉ. अभिषेक ने टॉप यिा है तो नितेश का नाम मेरिट में दसवें स्थान पर है। दोनों भाइयों की प्राथमिक शिक्षा महार्षि भारद्वाज वेद विद्यालय, प्रयागराज से पूरी हुई। अभिषेक और नितेश ने इविवि से पीएचडी की डिग्री हासिल की है। दोनों भाई मूलरूप से कानपुर के रहने वाले हैं।