फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टलों में छापा मारने पहुंची फोर्स का विरोध, एक घंटे तक गेट पर रोके रखा

Fri, 12 Jan 2018 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
लगातार हो रही बमबाजी की घटनाओं के मद्देनजर बृहस्पतिवार को एसएसएल और हॉलैंड हॉस्टल में छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। दोनों हॉस्टलों में छात्रों ने करीब एक घंटे तक पुलिस को अंदर घुसने नहीं दिया। भारी विरोध और हंगामा हुआ। तीन थानों की फोर्स माहौल शांत होने का इंतजार करती रही। किसी तरह पुलिस हॉस्टल में दाखिल हुई, मगर करीब दो घंटे तक की तलाशी में भी उन्हें कुछ हाथ नहीं लगा। आशंका है कि हाल के दिनों में हुई घटनाओं में शामिल छात्रों ने बम छिपा दिए। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि हॉस्टलों की तलाशी में कुछ भी हासिल नहीं हुआ लेकिन भविष्य में बमबाजी की घटनाएं फिर हुईं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


करीब एक सप्ताह से एसएसएल हॉस्टल और हॉलैंड हाल हॉस्टल के छात्रों के बीच जमकर संघर्ष हो रहा है। कभी दिन में तो कभी शाम से रात तक बम फ ट रहे हैं। जिसके कारण आसपास के इलाकों में दहशत बनी हुई है। आए दिन हो रही बमबाजी के कारण आसपास के दुकानदार तथा वहां के लोग परेशान हैं। तीन दिन पहले हुई बमबाजी में कई छात्र घायल हुए थे, लेकिन वह पकड़ में नहीं आए। इसके लिए पुलिस ने आसपास के नर्सिंग होम में काफी खोजबीन की।

इन्हीं घटनाओं के चलते पुलिस दोनों हॉस्टलों की चेकिंग का निर्णय लिया। इसके लिए ही शिवकुटी, कर्नलगंज और जॉर्जटाउन थाने की पुलिस ने दोनों हॉस्टलों पर छापेमारी की। पुलिस को छात्रों ने यह कहकर रोक दिया कि प्राक्टोरियल बोर्ड की अनुमति के बिना चेकिंग नहीं होने दी जाएगी। छात्र हंगामा करते रहे। करीब एक घंटे तक पुलिस बल गेट के बाहर खड़ा रहा। दूसरी ओर पुलिस को आशंका है कि हॉस्टल के अंदर से आपत्तिजनक सामान दूसरे रास्तों से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन


‘बमबाजी रोकने के लिए हॉस्टलों के अंदर छापामारी जारी रहेगी। जिनके पास से बम या विस्फोटक मिलेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’  आलोक मिश्रा, सीओ कर्नलगंज
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें