फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: रेशमा पटेल ने 10 किमी वॉक रेस में जीता रजत पदक

विज्ञापन
हरिसेनगंज-गुलाबी नेकर में वाक रेस करती रेश्मा पटेल
विज्ञापन
मऊआइमा विकासखंड के तिली का पूरा अब्दालपुर निवासी अंतरराष्ट्रीय एथलीट रेशमा पटेल ने रांची में आयोजित 29वीं नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन कप में रजत पदक जीता है। उन्होंने रविवार को 10 किमी वॉक रेस 44 मिनट 57 सेकंड में पूरी कर यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत रेशमा, यूथ ओलंपियन और ओएनजीसी अधिकारी इंद्रजीत पटेल की छोटी बहन हैं। अंतरराष्ट्रीय एथलीट बहन रोजी पटेल, पिता विजय बहादुर और माता निर्मला पटेल ने खुशी जाहिर की। सांसद प्रवीण पटेल, विधायक गीता शास्त्री, पूर्व सांसद केसरी देवी पटेल, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर मौर्या, प्रधान संघ अध्यक्ष तीरथ यादव समेत तमाम जनप्रतिनिधियों ने रेशमा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



रेशमा के नाम दर्ज हैं कई कीर्तिमान

2025 में अमेरिका के बर्मिंघम में वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स की पांच किमी रेस वॉक में गोल्ड मेडल। उसी वर्ष नई दिल्ली में ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 10 किमी रेस वॉक में गोल्ड। 2024 में बिहार में अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड और कानपुर में 31वीं राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 20 किमी रेस वॉक में सिल्वर। 2021 में 36वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 5000 मीटर रेस वॉक में गोल्ड, 18वें फेडरेशन कप नेशनल जूनियर एथलेटिक्स की 10,000 मीटर में गोल्ड और रांची में 8वीं नेशनल/चौथी इंटरनेशनल प्रतियोगिता की 10,000 मीटर रेस वॉक में गोल्ड मेडल जीता। 2019 में गुंटूर में 35वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 3000 मीटर रेस वॉक में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ गोल्ड। इसी साल संगरूर में नॉर्थ जोन एथलेटिक चैंपियनशिप में गोल्ड जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें