फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : युवक की मौत के मामले में प्रेमिका समेत समेत पांच पर रिपोर्ट 

Sat, 26 Mar 2022 10:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जीतेंद्र की मौत के बाद पिता अमर जीत ने मऊआइमा थाने में पास के गांव की एक युवती, उसके पिता अशोक कुमार सरोज, रिश्तेदार संजय निवासी सकरामऊ, लाल चंद्र, और अशोक कुमार पर हत्या समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊआइमा में सरपताही नहर के पास रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार की रात घायल मिले जीतेंद्र कुमार की अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले घर वालों ने एक युवती समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। गांव में तनाव के बाद फोर्स तैनात कर दी गई है। 

विज्ञापन




मऊआइमा कखरी उर्फ गंगा का पूरा गांव निवासी अमर जीत का पुत्र जीतेंद्र कुमार (19) शुक्रवार की रात घर से निकला था। वह रात में ही गंभीर रूप से घायल अवस्था में सरपताही नहर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।



जीतेंद्र की मौत के बाद पिता अमर जीत ने मऊआइमा थाने में पास के गांव की एक युवती, उसके पिता अशोक कुमार सरोज, रिश्तेदार संजय निवासी सकरामऊ, लाल चंद्र, और अशोक कुमार पर हत्या समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस के मुताबिक जीतेंद्र की युवती से दोस्ती थी। युवती के घर वालों ने पहले धमकी भी दी थी। मौके पर मऊआइमा, सोरांव, होलागढ पुलिस मौजूद रही। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन




दोस्त के साथ दिसंबर में भाग गया था जीतेंद्र, हुई थी पंचायत 
घटना के नामजद युवती के साथ जीतेंद्र पिछले दिसंबर महीने में भाग गया था। इस मामले में पंचायत हुई थी। इसके बाद मामला शांत हुआ था। दोनों परिवारों में तभी तनातनी चल रही थी। 


तहरीर के आधार हत्या समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है। आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।  सुधीर कुमार, सीओ, सोरांव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें