अशोक नगर स्थित पत्रकार कॉलोनी के जिस युवक के संपर्क में आने के बाद एसएसपी और उनके गनर पॉजिटिव आए, रविवार को उसकी दोबारा कोरोना जांच में रिपोर्ट निगेटिव आ गई और उसे घर भेज दिया गया। युवक के अलावा छह और लोगों की छुट्टी मिली है। उन्हें भी घर भेज दिया गया है।
पत्रकार कॉलोनी के युवक की पॉजिटिव रिपोर्ट 12 जून को आई थी। जबकि उसका नमूना 10 जून को लिया गया था। उनके संपर्क में आने से पूर्व एसएसपी, गनर, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और लाइब्रेरियन पॉजिटिव आए हैं। इन चारों का स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। जबकि युवक की रिपोर्ट शाम को निगेटिव आ गई और उसे घर भेज दिया गया। इसके अलावा आठ महीने के बच्चे, झूंसी के दो सगे भाई, आईटीबीपी का जवान और फतेहपुर का एक युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉॅ0 सुजीत कुमार ने कहा कि रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी को घर भेज दिया गया।