फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : महामंडलेश्वर की हत्या के संदिग्ध साजिशकर्ता पर रिपोर्ट दर्ज, गिरफ्तार

Sun, 25 Dec 2022 09:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पुलिस को उसके पास दो आधार कार्ड मिले। इनमें से एक योगेंद्र शर्मा और दूसरा विक्रम सिंह के नाम से था। खास बात यह कि दोनों में फोटो उसी की थी। पूछताछ में पता चला कि उसने परी अखाड़ा में पहुंचकर भी अपना गलत नाम पता दर्ज कराया था।
विज्ञापन
महामंडलेश्वर कैलाशानंद की हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार युवक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद की हत्या की साजिश के मामले में पकड़े गए संदिग्ध युवक पर रविवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। उसके पास दो अलग-अलग आधार कार्ड मिले हैं। इसी के आधार पर उसके खिलाफ परी अखाड़े की आचार्य त्रिकाल भवंता की तहरीर पर धोखाधड़ी, जालसाजी समेत अन्य धाराओं में केस लिखा गया है। युवक का असली नाम योगेंद्र शर्मा है और वह बागपत का रहने वाला है।

विज्ञापन


पुलिस को उसके पास दो आधार कार्ड मिले। इनमें से एक योगेंद्र शर्मा और दूसरा विक्रम सिंह के नाम से था। खास बात यह कि दोनों में फोटो उसी की थी। पूछताछ में पता चला कि उसने परी अखाड़ा में पहुंचकर भी अपना गलत नाम पता दर्ज कराया था। जब उससे दो आधार कार्ड के बाबत पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। उधर, देर शाम त्रिकाल भवंता ने उसके खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

क्या है आरोप
त्रिकाल भवंता की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि युवक 30 नवंबर से ही उनसे लगातार संपर्क कर रहा था। उसने व्हाट्सएप कॉल की थी। इस दौरान आश्रम का पता आदि पूछ लिया था। इसके बाद शनिवार को वह अखाड़े के नए यमुना पुल के नीचे स्थित आश्रम में पहुंच गया। यहां उसने एक जनवरी को आचार्य कैलाशानंद व अन्य बड़े संतों की हत्या की साजिश का खुलासा किया, जिस पर वह स्तब्ध रह गईं। इसके बाद उन्होंने पुलिस के साथ ही आचार्य को भी इसकी सूचना दी। ऐसा प्रतीत होता है कि युवक उनसे ठगी करना चाहता था। 

त्रिकाल भवंता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब तक कि जांच में यही लग रहा है कि युवक ठगी की नीयत से आश्रम में पहुंचा था। 
- सौरभ दीक्षित, डीसीपी यमुनानगर
विज्ञापन

बार-बार बदलता रहा बयान
इससे पहले आरोपी बार-बार बयान बदलकर पुलिस को रातभर उलझाता रहा। एसटीएफ के साथ डीसीपी यमुनानगर ने भी उसे घंटों उससे पूछताछ की। युवक के कब्जे से मिले लैपटॉप की जांच करने पर पता चला कि उसने त्रिकाल भवंता के बारे में इंटरनेट से काफी जानकारी एकत्र की थी। उसे यह भी पता चला वह अखाड़े की मान्यता चाहती हैं। माना जा रहा है कि अखाड़े की मान्यता के नाम पर ही वह ठगी करने पहुंचा था। इस दौरान उसने खुद को आचार्य कैलाशानंद का नजदीकी भी बताया। 

खुद का सेवादार भी बताया
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में युवक ने यह भी बताया कि उसने त्रिकाल भवंता से कहा था कि वह आचार्य कैलाशानंद का सेवादार है। पुलिस ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली लेकिन कुछ खास जानकारी नहीं मिली। हालांकि पूछताछ में उसने कैलाशानंद की हत्या की साजिश रचने की बात से इंकार किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें