रिजर्व बैंक आफ इंडिया में जाली नोट भेजने पर पंजाब नेशनल बैंक के चेस्ट प्रबंधक के खिलाफ कीडगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरबीआई अधिकारी की तहरीर पर 28 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
रिजर्व बैंक आफ इंडिया में जाली नोट भेजने पर पंजाब नेशनल बैंक के चेस्ट प्रबंधक के खिलाफ कीडगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरबीआई अधिकारी की तहरीर पर 28 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। बैंक की कीडगंज शाखा में इस बात को लेकर हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
आरबीआई के दावा निर्गम विभाग के प्रबंधक प्रणीत पिंजर्ला ने पुलिस कमिश्नर के माध्यम से कीडगंज थाने में तहरीर दी थी। बताया गया था कि नवंबर महीने में पंजाब नेशनल बैंक की कीडगंज शाखा से जो रकम भेजी गई थी उसमें पांच पांच सौ के कुछ जाली नोट भी थे। प्रणीत की तहरीर पर पंजाब नेशनल बैंक के चेस्ट प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इंस्पेक्टर कीडगंज राममूर्ति यादव ने बताया कि आईपीसी की धारा 489 बी और सी के तहत कार्रवाई की गई है।