फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेनू के हवाले इंजन तो प्रज्ञा बजाएंगी सीटी

विज्ञापन
Renu's whistle-blowed engine will blow Pragya
विज्ञापन
रेनू के हवाले इंजन तो प्रज्ञा बजाएंगी सीटी
विज्ञापन

0 आज महिलाओं के हवाले रहेंगी जोधपुर एक्सप्रेस
प्रयागराज। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार आठ मार्च को जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस महिलाओं के हवाले रहेगी। प्रयागराज से इस ट्रेन के इंजन में लोको पॉयलट के रूप में रेनू देवी यादव सवार होंगी, जबकि ट्रेन गार्ड का दायित्व प्रज्ञा पाठक के पास रहेगा। प्रज्ञा के सीटी बजाने के बाद ही ट्रेन यहां से रवाना होगी। इसके अलावा ट्रेन में महिला टीटीई, आरपीएफ आदि भी तैनात रहेगी। इस दौरान जंक्शन पर ट्रेन आगमन के पूर्व मुख्य हॉल में नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

जोधपुर एक्सप्रेस में रविवार को टूंडला स्टेशन से ही महिला स्टाफ तैनात हो जाएगा। टूंडला से कानपुर तक अर्चना कुमारी, कानपुर से प्रयागराज तक जूली सचान एवं प्रयागराज से दीन दयाल उपाध्याय तक रेनू देवी यादव इंजन में लोको पॉयलट के रूप में रहेंगी। इसी तरह टूंडला से प्रयागराज तक भानु क्षेत्री गार्ड के रूप में यहां आएंगी। यहां प्रज्ञा पाठक ट्रेन गार्ड का जिम्मा संभालेंगी। यह दायित्व दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) तक उनके पास रहेगा। इसी तरह टूंडला से प्रयागराज तक कृष्णा शर्मा, पूनम सिंह और प्रयागराज से दीनदयाल उपाध्याय तक पुष्पलता जायसवाल, आशा कुमारी महिला टीटीई के रूप में यात्रियों की टिकट चेक करेंगी। ट्रेन की सुरक्षा का दायित्व भी महिलाओं के कंधे पर होगा। इस दौरान आरपीएफ की चंदाना, अर्चना, निशा यादव, सुमन, नेहा पाल, पुष्पा देवी, अर्चना पटेल और लक्ष्मी बिंद टूंडला से डीडीयू तक ड्यूटी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें