फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी वंदे भारत से ज्यादा होली स्पेशल का किराया

विज्ञापन
Rent of Holi Special more than Rajdhani Vande India
विज्ञापन
राजधानी, वंदे भारत से ज्यादा होली सुविधा स्पेशल ट्रेन का किराया
विज्ञापन

होली बाद आनंद विहार के लिए चलनी है सुविधा स्पेशल ट्रेन
प्रयागराज एक्सप्रेस से भी तीन गुना ज्यादा किराया है ट्रेन का
प्रयागराज। होली के मौके पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान तो किया है, लेकिन इन ट्रेनों का किराया राजधानी और वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी वीआईपी ट्रेनों से भी ज्यादा है। प्रयागराज एक्सप्रेस से तुलना की जाए तो स्पेशल ट्रेन का किराया तीन गुना से अधिक है। ज्यादा किराये से यात्री परेशान है कि वह क्या करें।
विज्ञापन

होली बाद प्रयागराज जंक्शन से आनंद विहार के लिए 11, 13 एवं 15 मार्च को सुविधा स्पेशल चलेगी। लेकिन इस ट्रेन का किराया दिल्ली रूट की वीआईपी ट्रेनों से भी ज्यादा है। इस ट्रेन के स्लीपर में अगर किसी यात्री को सफर करना है तो उसके लिए उसे 1345 रुपये देना होगा। जबकि वीआईपी ट्रेन प्रयागराज के स्लीपर में दिल्ली का किराया 390 रुपये ही है। इसी तरह सुविधा स्पेशल के थर्ड एसी श्रेणी का किराया राजधानी एक्सप्रेस से ज्यादा है। राजधानी में फ्लेक्सी फेयर है। 11 मार्च का उसमें थर्ड एसी का किराया शनिवार की दोपहर 1665 रुपये दर्शाया जा रहा था, जबकि इसी अवधि में सुविधा स्पेशल का किराया 3165 रुपये था। ज्यादा किराया होने की वजह से सुविधा स्पेशल के थर्ड एवं एसी टू में शनिवार की शाम तक काफी बर्थ रिक्त थी।
विज्ञापन

होली बाद विभिन्न ट्रेनों में दिल्ली का किराया
ट्रेन का नाम स्लीपर थर्ड एसी सेकंड एसी
प्रयागराज-आनंद विहार सुविधा स्पेशल 1345 3165 3565
प्रयागराज-नई दिल्ली प्रयागराज एक्सप्रेस 390 1020 1430
प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस 435 1145 नहीं है
हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस नहीं है 1665 2295
पटना-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस नहीं है 1595 2295
वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्स. 1585(चेयर कार), 2950 (एग्जीक्यूटिव कार)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें