फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल प्रदूषकों को कम करके पर्यावरण के खतरे को दूर करें

Sat, 15 Feb 2020 01:25 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Gautam Buddha University Seminar
विज्ञापन
एमएनएनआईटी में शुक्रवार को सुगम विकास के लिए ऊर्जा और पर्यावरण विकास पर शुरू हुए अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में विशेषज्ञों ने ऊर्जा और पर्यावरण से संबंधित विचारों एवं नवाचारों पर चर्चा की।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि मंडलायुक्त डॉ.आशीष कुमार गोयल ने कहा कि पर्यावरणीय प्रबंधन के चलते ही दुनिया का सबसे बड़ा कुंभ मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता तेहरान विवि के प्रो.रेजा जरगामी ने अपने देश में ऊर्जा संदर्भ गणितीय मॉडल के बारे में जानकारी दी। आईआईटी कानपुर के प्रो. निशीथ वर्मा ने पर्यावरणीय उपचार अनुप्रयोगों के लिए कार्बन के कई पहलुओं, विशेष रूप से वायुमंडलीय वायु और जल प्रदूषकों को कम करने के बारे में आगाह किया।

संस्थान के कार्यवाहक निदेशक प्रो. एमएम गोरे ने ऊर्जा और पर्यावरण स्थिरता के प्रति संस्थान के विकास के बारे में बात की। केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष डॉ. एम सिराज आलम ने विभागीय गतिविधियों की व्याख्या की और ऊर्जा और पर्यावरण अनुसंधान में संकाय सदस्यों की भागीदारी के बारे में बात की।
विज्ञापन


संयोजक डॉ. सुशील कुमार सेमिनार के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। डॉ. दीपेश पटले ने धन्यवाद ज्ञापन किया। सम्मेलन में आईआईटी, एनआईटी, केंद्रीय विवि एवं सरकारी संगठनों के 200 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें