अमन व शांति का पैगाम देने वाला पर्व ईद-उल-फितर पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अकीदतमंदों ने ईदगाहों व मस्जिदों में दो रिकात नमाज अदा कर देश की तरक्की, खुशहाली व अमन शांति के लिए दुआएं मांगीं। गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
शनिवार को बुजुर्ग,बच्चे और नौजवानों ने विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की। मऊआइमा ईदगाह में मुफ्ती हबीबुर्रहमान कासमी ने नमा अदा कराई। इस अवसर पर उन्होंने देश की उन्नति और अमन शांति के लिए दुआ कराई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसीपी विवेक यादव, प्रभारी निरीक्षक पंकज अवस्थी मौजूद रहे। इसी तरह ईदगाह सराय केशव उर्फ बागी, सिसई सिपाह, तेजपुर, भानेमऊ, जामहा, सराय ख्वाजा में नमाज अदा की गई।