दुकान पर पिता-पुत्र के साथ गालीगलौज करने, तमंचे के बट से हमला और 45 हजार रुपये छीनने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
होलागढ़ थाना क्षेत्र बाहरपुर निवासी राजेंद्र कुमार द्विवेदी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह पत्नी शशि द्विवेदी के साथ 16 मार्च को बेटे की दुकान पर गए थे। आरोप है कि दुकान पर कस्तूरीपुर कस्तूरी निवासी रज्जन तिवारी ने गालीगलौज करते हुए उनके सिर पर तमंचे के बट से हमला कर दिया। इतना ही नहीं हमलावरों ने उनके बेटे शेखर द्विवेदी पर हमला किया और जेब में रखे 45 हजार रुपये छीन लिए। पुलिस ने मामले में नितिन तिवारी, पीयूष तिवारी, रज्जन तिवारी, सतीश तिवारी व चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।