फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : उद्यमियों को राहत, यूपीसीडा ने 55 की जगह 21 रुपये वर्गमीटर किया अनुरक्षण शुल्क

Fri, 23 May 2025 01:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नैनी औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों को बड़ी राहत मिली है। यहां उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने औद्योगिक भूखंडों का अनुरक्षण शुल्क 21 रुपये वर्गमीटर कर दिया है।
विज्ञापन
नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनी औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों को बड़ी राहत मिली है। यहां उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने औद्योगिक भूखंडों का अनुरक्षण शुल्क 21 रुपये वर्गमीटर कर दिया है। पिछले दिनों ही यूपीसीडा ने यहां 55 रुपये प्रति वर्ग मीटर अनुरक्षण शुल्क लागू करने का आदेश जारी किया था। इसकी उद्यमियों ने प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से शिकायत की थी।

विज्ञापन


नैनी औद्योगिक क्षेत्र में पहले 20 रुपये वर्ग मीटर के हिसाब से अनुरक्षण शुल्क लिया जा रहा था। इसे यूपीसीडा ने 55 रुपये वर्गमीटर कर दिया। यूपी ईस्टर्न चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विनय टंडन ने इसकी शिकायत कैबिनेट मंत्री नंदी से 20 मई को की थी।

अगले दिन 21 मई को समस्याओं से संबंधित एक पत्र भी उद्यमियों ने भेजा। इसमें प्रदेश के अन्य औद्योगिक क्षेत्रों की जगह केवल नैनी औद्योगिक क्षेत्र का अनुरक्षण शुल्क तकरीबन तीन गुना बढ़ाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। कहा गया कि नैनी औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी पहले से ही कठिनाइयों से जूझते हुए उद्यम चला रहे हैं। ऐसे में यह नया आदेश व्यापारियों के लिए समस्या बढ़ाने वाली है।
विज्ञापन


मंत्री नंदी तक जब यह समस्या पहुंची तो उन्होंने उद्यमियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अफसरों से वार्ता की। उन्होंने उद्यमियों पर अत्यधिक आर्थिक बोझ एवं दबाव न डालने का आदेश दिया। इसके बाद यूपीसीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी चर्चित गौड़ ने बृहस्पतिवार को ही नैनी औद्योगिक क्षेत्र के अनुरक्षण शुल्क में की गई बढ़ोतरी का आदेश वापस ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें