फोटो नवाबगंज 01 इलाके में हुई हल्की बारिश का दृश्य
तेज धूप और उमस के बीच बुधवार की दोपहर अचानक मौसम बदल गया। इस दौरान बूंदाबांदी से लोगों को
भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं, आनापुर में तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश से मौसम में नमी आ गई और लोगों ने राहत की सांस ली। तेज हवाओं से कहीं-कहीं बिजली सप्लाई भी प्रभावित हुई है।
इधर, भीरपुर के किसान रामबली शर्मा, रणविजय सिंह, दिनेश सिंह, भोला सिंह, अजय सिंह, शिवलाल भारतीय, राजीव भारतीय, जयनारायण आदिवासी और चिंतामणि यादव ने बताया कि यह बारिश उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। किसानों ने कहा कि यदि आगामी दिनों में भी समय-समय पर इसी तरह बारिश होती रही तो इस वर्ष धान की फसल बेहतर होने की पूरी संभावना है।
मंसूराबाद में हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही है। इन दिनों क्षेत्र में धान की नर्सरी तैयार करने का कार्य चल रहा है और समय पर हुई वर्षा से नर्सरी के विकास को गति मिलेगी। खरगापुर के ओम प्रकाश यादव, बेलहा के भोला पटेल आदि किसानों का कहना है कि बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी बनी रहेगी, जिससे धान के पौधों की बढ़वार बेहतर होगी और सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी कम होगा।
फोटो नवाबगंज 01 इलाके में हुई हल्की बारिश का दृश्य