सहसों मैं आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी।
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को छत्रपति शिवाजी महाराज पीजी कॉलेज में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचा है। गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए गए है।
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, फूलपुर नगर पंचायत के चेयरमैन अमरनाथ यादव, प्रभाशंकर पांडेय, फूलपुर विधायक दीपक पटेल, फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, उत्तर मौर्य, अनिरुद्ध सिंह पटेल, कविता पटेल, किरण त्रिवेदी आदि रहे।
शोकाकुल परिवारों को सांत्वना देने पहुंचे कैबिनेट मंत्री
गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जाफरपुर उर्फ बाबूगंज के तीन युवकों के परिजनों से कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने फूलपुर में मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। हादसे में अनुपम गुप्ता, विजय पटेल एवं उदय पटेल की मौत हो गई थी। इस मौके पर फूलपुर विधायक दीपक पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष अमरनाथ यादव, डॉ. राकेश केसरवानी, आलोक गुप्ता, अशोक चौधरी आदि माैजूद रहे।