फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सिलिंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव से ग्रामीणों को राहत

Fri, 11 Sep 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोलियम मंत्रालय ने घरेलू एलपीजी सिलिंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। इस नए आदेश से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच बुकिंग का अंतर समाप्त हो गया है। अब सभी घरेलू उपभोक्ता 25 दिन के अंतराल पर दूसरा सिलिंडर बुक करा सकेंगे।
विज्ञापन

पहले शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का अंतर था। सरकार ने फरवरी-मार्च 2026 में मध्य-पूर्व में चल रहे संघर्ष और आपूर्ति श्रृंखला पर दबाव के कारण अस्थायी तौर पर यह अंतर बढ़ाया था। इसका उद्देश्य सिलिंडरों की जमाखोरी रोकना और सभी को उपलब्धता सुनिश्चित करना था। पेट्रोलियम मंत्रालय ने 7 सितंबर को नया आदेश जारी किया है। मंत्रालय के अनुसार, एलपीजी की आपूर्ति स्थिति में सुधार के चलते अब शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में एक समान नियम लागू किया गया है।
इस फैसले से उपभोक्ताओं में खुशी है। उपभोक्ता ऋषि प्रजापति ने बताया कि बड़े परिवारों के लिए 45 दिन का नियम मुश्किल था। चंद्रशेखर ने इसे सरकार का अच्छा निर्णय बताया। संतोष कुमार ने कहा कि अब शहर और ग्रामीण सभी को बराबर फायदा मिलेगा। तारकेश्वर सिंह मौर्य ने भी इस बदलाव को बेहतर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें