पिता बोले- आंखों के सामने मार दी गोली
पिता ताहिर ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उनकी आंखों के सामने बेटे को गोली मार दी। कहा कि उन्होंने आरोपियों को भैंस बेची थी, जिसका बकाया छह लाख रुपये मांगने वह बेटे साहिल के साथ गया था। आरोप है कि इसी दौरान मो. शाद व मुन्ने ने अपने भाई कम्मू के ललकारने पर तमंचे से गोली मार दी। घटना में एक अन्य अज्ञात व्यक्ति भी शामिल था।
आबिद की पत्नी के भाई हैं आरोपी
इस मामले में एक खास बात यह है कि तीन हत्यारोपी अतीक अहमद के कुख्यात शूटर आबिद की पत्नी के सगे भाई हैं। आबिद पर हाल ही में पूरामुफ्ती व धूमनगंज में रंगदारी मांगने के दो मुकदमे दर्ज हुए हैं। पुलिस अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है। गौरतलब है कि आईएस 227 गैंग के इस सक्रिय सदस्य पर तीन दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
यह भी था विवाद
सूत्रों का कहना है कि मृतक व आरोपी पक्ष के बीच रुपयों के लेनदेन के अलावा भी रंजिश चल रही थी। मृतक के बड़े भाई ने आरोपियों के परिवार की एक युवती से घरवालों की मर्जी के खिलाफ निकाह किया था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हुआ था।
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। - वरुण कुमार, एसीपी धूमनगंज