फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: इविवि में स्नातक प्रवेश की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) व उससे संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया रविवार से शुरू हो गई है। सीयूईटी-यूजी 2026 में शामिल अभ्यर्थी 16 जुलाई तक समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण, प्रोफाइल अपडेट और पंजीकरण शुल्क जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में अभ्यर्थियों को प्रोफाइल अपडेट कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इनमें सीयूईटी-यूजी 2026 का प्रवेश पत्र व स्कोर कार्ड, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अंकतालिका व प्रमाणपत्र, फोटो, हस्ताक्षर और आरक्षण श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए जाति प्रमाणपत्र शामिल है।
दूसरे चरण में अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के पाठ्यक्रमों का चयन कर प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए अलग-अलग पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए शुल्क 300 रुपये और एससी, एसटी व दिव्यांग वर्ग के लिए 150 रुपये निर्धारित किया गया है। केवल वही अभ्यर्थी काउंसिलिंग के लिए पात्र होंगे जिन्होंने प्रोफाइल अपडेट के साथ पंजीकरण शुल्क का भुगतान कर दिया होगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे प्रवेश से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश और सूचना पुस्तिका का अध्ययन करने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें