फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के लिए योजना पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य

विज्ञापन
Registration on the job portal mandatory
विज्ञापन
नौकरी के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य
विज्ञापन

0 शासन ने सभी भर्ती संस्थाओं, नियुक्ति प्राधिकारी को जारी किया आदेश, फार्म में करना होगा बदलाव
0 सरकारी, अर्द्धसरकारी, संविदा, आउटसोर्सिंग सभी तरह की भर्तियों में लागू होगा नया प्रावधान
अविनाशी श्रीवास्तव
प्रयागराज। नौकरी के लिए सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। बिना पंजीकरण फार्म ही नहीं भर पाएंगे। शासन की ओर से इस आशय का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश सरकारी, गैरसरकारी हर तरह की भर्तियों पर लागू होगा। इसके लिए भर्ती संस्थाओं को फार्म के प्रारूप में बदलाव के लिए कहा गया है।
बेरोजगार युवाओं के लिए सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण की व्यवस्था है, लेकिन अभी इसका दायरा बहुत सीमित है। रोजगार दफ्तर में आयोजित रोजगार मेला में ही इन्हें अवसर मिलता है। ऐसे में बड़ी संख्या में प्रतियोगी पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराते। सरकारी विभागों की भर्ती परीक्षाआें की तैयारी करने वाले लाखों युवाओं ने भी पंजीकरण नहीं कराया है। इसका अनुमान इससे ही लगाया जा सकता है कि प्रयागराज में 31 अगस्त तक एक लाख 60 हजार 776 युवाओं का पोर्टल पर पंजीकरण था। जबकि, यहां प्रतियोगियों तथा नौकरी की तलाश में भटकने वालों की अनुमानित संख्या चार लाख से अधिक है, लेकिन सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर बिना पंजीकरण कराए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग तथा अन्य संस्थाओं की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटे प्रतियोगियों को अब इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की ओर से सभी तरह की नौकरियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश के अनुसार सरकारी, अर्द्धसरकारी, संविदा, आउटसोर्सिंग तथा निजी क्षेत्र की भर्तियों में यह आदेश लागू होगा। कहा गया है कि भर्ती संस्थाएं तथा सभी विभाग आवेदन प्रपत्र में सेवायोजन पंजीकरण संख्या अंकित करने के लिए जरूरी संशोधन करा लें। सरकार के इस आदेश का मकसद बेरोजगार युवाओं का सही आंकड़ा एकत्रित करना भी है। ताकि, उनकी योग्यतानुसार योजनाएं शुरू की जा सकें। उप निदेशक सेवायोजन आरएस भारती का कहना है कि आदेश की कॉपी यहां पहुंच गई है। इसी क्रम में विभाग की ओर से प्रचार-प्रसार की योजना बनाई गई है, जिससे की युवाओं को असहज स्थिति का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था है, जिसमें कुछ मिनट लगते हैं। युवा मोबाइल पर भी पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें