फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एप से दर्ज कराएं अपनी शिकायत

Sat, 16 May 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। इलाहाबादी अब मोबाइल एप तथा एसएमएस के जरिए घर बैठे ही नगर निगम से जुड़ी किसी भी तरह की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शुक्रवार को नगर निगम के तुलसी मंच उद्यान में आयोजित समारोह में वेब आधारित एसएमएस तथा एंड्रायड फोन से शिकायत दर्ज कराने की व्यवस्था का शुभारंभ हुआ। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, कमिश्नर बीके सिंह, डीएम कौशलराज शर्मा ने इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर नगर आयुक्त देवेंद्र कुमार पांडेय ने एकीकृत जन शिकायत निस्तारण प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि नगर निगम की वेबसाइट पर विभागों से संबंधित शिकायतें ऑनलाइन दर्ज की जा सकेंगी। जिस तरह की शिकायत है, वेबसाइट पर उस विभाग को क्लिक करने पर दाहिनी ओर पोर्टल इंडीकेट करेगा। इस पर क्लिक कर शिकायत दर्ज होगी। शिकायतकर्ता एसएमएस भी कर सकते हैं।

एंड्रायड फोन पर प्ले स्टोर में जाकर इलाहाबाद म्यूनिस्पल कॉरपोरेशन टाइप करने पर नगर निगम का विंडो बन जाएगा। इसमें भी नाम, पते के साथ शिकायत दर्ज की जा सकेगी। समस्या से संबंधित फोटो भी भेजी जा सकेगी। शिकायत भेजते ही शिकायतकर्ता के पास रीसीविंग नंबर आएगा। शिकायत कंप्यूटर में दर्ज होने के बाद भी मैसेज जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निगम के पोर्टल में सिनेटरी अफसर, जेई से लेकर संबंधित अफसरों तक के मोबाइल नंबर दर्ज हैं। शिकायत संबंधित अफसर को भेज दी जाएगी। इमरजेंसी शिकायतों का निस्तारण 24 घंटे में, जबकि अन्य तरह की शिकायतों के लिए भी समयसीमा निर्धारित है। बताया कि कूड़ा गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम लगाने का काम शनिवार से शुरू होगा। पहले चरण में 150 गाड़ियों को जीपीएस से लैस किया जाएगा। इसके बाद इन गाड़ियों को ट्रैक किया जाएगा। कार्यक्रम में संयुक्त विकास आयुक्त उदयभानु त्रिपाठी सहित निगम के अन्य अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें