फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

high court : हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के बाईलॉज में संशोधन को लेकर जनमत संग्रह 28 और 29 नवंबर को

Wed, 23 Nov 2022 09:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के बाईलॉज में संशोधन को लेकर होने वाला जनमत संग्रह अब 28 और 29 नवंबर को होगा। पहले यह जनमत संग्रह 23 और 24 नवंबर को होना था लेकिन मंगलवार को इस संबंध में जनमत संग्रह कमेटी के चेयरमैन वशिष्ठ तिवारी ने बैठक कर इसकी तिथियों में बदलाव कर दिया है।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के बाईलॉज में संशोधन को लेकर होने वाला जनमत संग्रह अब 28 और 29 नवंबर को होगा। पहले यह जनमत संग्रह 23 और 24 नवंबर को होना था लेकिन मंगलवार को इस संबंध में जनमत संग्रह कमेटी के चेयरमैन वशिष्ठ तिवारी ने बैठक कर इसकी तिथियों में बदलाव कर दिया है। उन्होंने बताया कि अब यह जनमत संग्रह 28 और 29 नवंबर को होगा। उन्होंने  जनमत संग्रह के लिए होने वाला गुप्त मतदान लाइब्रेरी हाल में सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा।

विज्ञापन



इस मतदान में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्य जो 25 नवंबर तक मतदाता बनने की सभी औपचारिकतायें पूर्ण कर लेंगे, वे सभी गुप्त मतदान में हिस्सा ले सकेंगे। इस दौरान उन्होंने गुप्त मतदान के लिए जनमत संग्रह समिति का गठन भी किया। इसमें महेंद्र बहादुर सिंह, सोम नारायण मिश्र, रचना दुबे, यतींद्र को शामिल किया गया है। इस दौरान समिति ने बैठक कर जनमत संग्रह की तैयारियों पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें