फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: रेड और ग्रीन हाउस को दोहरा खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
डीपी पब्लिक स्कूल की इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में रेड और ग्रीन हाउस ने दोहरा खिताब अर्जित किया। कॉलेज स्थित बास्केटबॉल कोर्ट पर खेले गए फाइनल मैचों में बालक सब जूनियर वर्ग में रेड ने येलो हाउस को 24-16 से, जूनियर वर्ग में ग्रीन हाउस ने ब्लू हाउस को 29-12 से, सीनियर वर्ग में ब्लू हाउस ने ग्रीन हाउस को 42-40 से पराजित किया।
विज्ञापन

बालिका सब जूनियर वर्ग में रेड हाउस ने येलो हाउस को 20-12 से, जूनियर वर्ग में ग्रीन हाउस ने रेड हाउस को 18-13 से और सीनियर वर्ग में रेड हाउस ने ब्लू हाउस को 33-26 से पराजित किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन डीपी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अंकुर अग्रवाल एवं स्कूल की प्रधानाचार्य श्रुति अग्रवाल ने किया। रवि प्रकाश मौर्य एवं रोशन चौहान मैच के निर्णायक रहे। यहां सचिन प्रकाश सिंह, तनु गुप्ता,संतोष भारद्वाज रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें