ईविंग क्रिश्चियन कॉलेज मैदान पर चल रहे संतोष सिंह मेमोरियल सीनियर डिवीजन जिला फुटबॉल लीग में रविवार को जीटीए क्लब ने अग्रसेन फुटबॉल क्लब को 3-2 गोल से हरा दिया। खेल के पहले हाफ में अग्रसेन फुटबॉल क्लब के शाहिल ने शानदार गोल मारकर टीम को 1-0 गोल की बढ़त दिलाई। इसी हाफ में जीटीए के कैफ ने गोल मारकर अपनी टीम को 1-1 गोल की बराबरी पर ला दिया। वहीं, इसी हाफ में जीटीए के कैफ ने गोल मारकर अपनी टीम को 2-1 गोल की बढ़त दिला दी। खेल के दूसरे हाफ में जीटीए के कैफ ने अपना तीसरा गोल मारकर अपनी टीम को 3-1 की बढ़त दिला दी। खेल समाप्ति से पहले अग्रसेन फुटबॉल क्लब के शाहिल ने गोल मारकर गोल अंतर 2-3 कर दिया। लेकिन जीटीए ने मैच 3-2 गोल से जीत लिया। मैच के रेफरी शशिमोहन मिश्रा, संजीव सिंह, गुलशन हाशमी व सुरेंद्र प्रसाद रहे।