जिला प्रशासन ने तटवर्ती इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मिर्जापुर में रविवार शाम सात बजे अंदवा डैम और मेजा डैम से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद प्रयागराज में सोमवार सुबह तक एक मीटर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
जिला प्रशासन ने तटवर्ती इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मिर्जापुर में रविवार शाम सात बजे अंदवा डैम और मेजा डैम से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद प्रयागराज में सोमवार सुबह तक एक मीटर जलस्तर बढ़ने की संभावना है। मिर्जापुर में बेलन नदी पर स्थित अंदवा डैम से 17911.80 क्यूसेक और मेजा डैम से 18323 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिसके कारण नरौदा पिकप वियर पर रविवार रात आठ बजे 66709 क्यूसेक का डिस्चार्ज हुआ है।
विज्ञापन
यह रविवार सुबह आठ बजे के डिस्चार्ज 40126 क्यूसेक के मुकाबले 26583 क्यूसेक अधिक है। इसका प्रभाव प्रयागराज के नदौरा स्टेशन पर पड़ेगा। सोमवार सुबह तक जलस्तर 0.75 से एक मीटर तक बढ़ सकता है। चेतावनी बिंदु को पार कर सकता है।
टोंस नदी में कोहड़ार घाट पर 4.33 सेमी प्रति घंटे की दर से जल स्तर में 0.52 मीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। बेलन नदी में बढ़ते जल स्तर और स्थानीय स्तर पर लगातार बारिश से टोंस नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। वर्तमान में टोंस नदी खतरे के निशान से महज 0.98 मीटर नीचे बह रही है। इसके मद्देनजर प्रयागराज के तटवर्ती इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, जनपद के सभी तटबंध सुरक्षित हैं।