स्टैनोगाफर ग्रेड 3 के 1186 पदों पर होगी भर्ती
इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा कराया जाएगा। एजेंसी द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार ग्रुप सी में स्टैनोगाफर ग्रेड 3 के लिए 1186 पद हैं। इसमें 881 पद हिंदी स्टेनोग्राफर के लिए हैं, जबकि, 305 पर अंग्रेजी स्टैनोगाफर के लिए, जूनियर असिस्टेंट के 1021 पद, ड्राइवर के 26 ग्रुप डी में ट्यूबवेल ऑपरेटर कम इलेक्ट्रीशियन, ऑफिस के चौकीदार, वाटर मैन स्वीपर, माली, लिफ्टमैन और कंस के 99 पदों पर भर्ती निकाली गई है।
तीन बार हो चुकी है भर्ती परीक्षा फिर भी आधे पद खाली
पूर्व में अधीनस्थ न्यायालय में भर्तियां जनपद न्यायाधीश स्तर पर ही की जाती रही हैं। वर्ष 2014 से यह भर्तियां इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा संयुक्त परीक्षा के माध्यम से की जाती हैं। 2014 से तीन बार भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जा चुकी हैं, फिर भी अधीनस्थ न्यायालयों में कर्मचारियों के लगभग आधे पद रिक्त हैं। आधे पद खाली रहते हुए अधीनस्थ न्यायालय में कार्य हो रहा है। इससे कम कर्मचारियों के साथ काम कर रही अदालतों में कार्य का बोझ बढ़ता जा रहा है। एक-एक कर्मचारी के ऊपर औसत में तीन तीन से चार हजार फाइलों का भार है। यही वजह है कि कई कर्मचारी कार्यालयों में बाहरी व्यक्तियों से भी कार्य करा रहे हैं। समय-समय पर जांच होने पर ऐसी बाहरी व्यक्ति पकड़े जाते हैं। किंतु सत्यता से कोई भी इनकार नहीं कर सकता।