अशासकीय कॉलेजों से भी मांगी जानकारी
उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों से भी प्रवक्ता पुस्तकालय के रिक्त की जानकारी मांगी है। हालांकि अब तक तकरीबन आठ कॉलेजों ने रिक्त पदों की जानकारी भेजी है, जहां लगभग 10 पद खाली हैं।
अब उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से अशासकीय कॉलेजों को दोबारा पत्र जारी कर रिक्त पदों का ब्योरा शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए कहा जाएगा। रिक्त पदों की जानकारी मिलने के बाद निदेशालय की ओर से उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को अधिचायन भेजा जाएगा और इसके बाद आयोग विज्ञापन जारी कर प्रवक्ता पुस्तकालय के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करेगा।