फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: करछना में बाढ़ राहत किट के नाम पर वसूली, पात्रों की मदद न करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आई बाढ़ और बारिश के बाद बांटी गई राहत किट के नाम पर वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। लोगों का आरोप है कि पात्रों को बाढ़ राहत किट नहीं दी जा रही है। लोगों का आरोप है कि जन प्रतिनिधियों के दबाव में अपात्रों को किट दी जा रही है।
विज्ञापन

करछना के डीहा गांव के छक्कन सोनकर, संजना, रेणु देवी, मुन्नी देवी आदि ने मामले का शिकायती पत्र एसडीएम समेत कई अधिकारियों को दिया लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में भी कहा गया है कि बाढ़ राहत किट वितरण में मनमानी की गई है। 100-100 रुपये वसूले जा रहे हैं। लटकहा के रणवीर सिंह ने कहा कि प्रशासन की अनदेखी के कारण बिचौलिए पीड़ितों से सौ-सौ रुपये लेकर राहत किट बांट रहे हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों तरहार से किट के बदले वसूली के कई वीडियो वायरल हुए। डीहा के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग की ओर से समय से मदद नहीं मिल पाई। बाढ़ और बारिश से जिनके घर डूबे हैं, उन्हें राहत सामग्री नहीं दी जा रही है। एसडीएम भारती मीणा ने मामले की जांच कराकर पात्रों को राहत किट दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें