एसएसपी ने जिले के सभी थानों से अतीक गिरोह के लोगों की सूची मांगी है। इस बार उनकी भी सूचना मांगी गई है जो सफेदपोश बने हुए हैं, लेकिन अतीक गिरोह के लिए वसूली से लेकर जमीन के धंधे में लिप्त हैं। ऐसे तमाम नाम पुलिस के पास हैं।
अब उनके बारे में सुबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। इसके अलावा पिछले तीन सालों में अतीक गिरोह के बदमाशों ने कितनी वारदातें की। किन किन मामलों में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस की विवेचना उन मामलों में कहां तक पहुंची। सारी सूचना तलब की गई है। तमाम लोग ऐसे हैं जो अतीक के आईएस 225 गैंग में अब तक शामिल नहीं है। सूत्रों ने बताया की अतीक गिरोह के लिए काम करने सभी लोगों को गैंग की सूची में शामिल किया जाएगा।
पिछले महीने ही अतीक के इस समय के सबसे बड़े करीबी करेली के रहने वाले असाद को पुलिस ने जेल भेजा। असाद पर अतीक में जब हाथ रखा तो वह कुछ समय में ही करोड़ों में खेलने लगा। वह अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बचा हुआ था। पिछले महीने लंबी पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया। इसी तरह अतीक का रिश्तेदार इमरान भी कई अपराधों में उसका राजदार है। इमरान इस समय फरार चल रहा है।
गंगा पार के रहने वाले एक शख्स की पुलिस को शिद्दत से तलाश है। नवाबगंज के रहने वाले शख्स में गंगा पार क्षेत्र में अतीक के नाम पर बहुत पैसा बनाया। अवैध वसूली से लेकर तमाम जरायम पेशों उसका नाम आता रहा है। पुलिस उसकी तलाश तो कर ही रही है। उसके करीबियों को भी ढूंढ रही है। उनके मुकदमों और निरोधात्मक कार्रवाई के बारे में भी नवाबगंज सोरांव और मऊआइमा आदि थानों से जानकारी मांगी गई है।