फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 24 घंटे में ही टूटा विमानों और यात्रियों की आवाजाही का रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर यात्रियों व विमानों की आवाजाही का रिकॉर्ड 24 घंटे में ही टूट गया। मकर संक्रांति पर यहां रिकॉर्ड 38 विमानों का आवागमन हुआ। इस दौरान यहां कुल 4891 यात्रियों की आवाजाही हुई। एक दिन में यात्रियों की आवाजाही की यह रिकॉर्ड संख्या है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि पौष पूर्णिमा पर ही प्रयागराज एयरपोर्ट पर पहली बार यात्रियों की आवाजाही की संख्या ने तीन हजार का आंकड़ा पार किया था। 13 जनवरी को एयरपोर्ट पर 34 विमानों से 4252 यात्रियों का आवागमन हुआ था।
वहीं, 14 जनवरी को यहां 38 विमानों का आवागमन हुआ। इस दौरान 4891 यात्रियों की आवाजाही हुई। इस दौरान एयरपोर्ट पर दो चार्टर प्लेन भी आए, जबकि यहां से तीन चार्टर प्लेन रवाना भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को इंडिगो की 16, एलाइंस एयर और स्पाइस जेट की 10-10 और अकासा एयर की दो उड़ानों की आवाजाही हुई।
पांच दिन में इस तरह से बढ़ा ग्राफ

तिथि : विमानों की संख्या : यात्रियों की संख्या
14 जनवरी : 38 : 4891
13 जनवरी : 34 : 4,252
12 जनवरी : 29 : 3,866
11 जनवरी : 24 : 3,012
10 जनवरी : 16 : 2,059
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें