फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलामुखी पढ़ेंगे माइनिंग इंजीनियरिंग

Mon, 25 May 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
महत्वपूर्ण
विज्ञापन


हेडिंग
मंगलामुखी पढ़ेंगे माइनिंग इंजीनियरिंग
कानपुर। यह पहला मौका है कि माइनिंग इंजीनियरिंग और माइनिंग मशीनरी 2015-16 में मंगलामुखियों (ट्रांसजेंडर) को भी एडमिशन मिल सकेगा। इसका सर्कुलर आईआईटी मुंबई ने दो मई को जारी कर दिया है। सुप्रीमकोर्ट के आदेश के बाद मंगलामुखियों को ज्यादातर यूनिवर्सिटी, डिग्री कॉलेज, तकनीकी, प्रौद्योगिकी और चिकित्सा संस्थान की एडमिशन प्रक्रिया में शामिल कर लिया गया है।

सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर महिला और पुरुष के बाद मंगलामुखी को थर्ड जेंडर में शामिल कर लिया गया है। अब इन्हें एडमिशन का मौका दिया जा रहा है। सबसे पहले ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (जेईई) मेन और एडवांस 2015 के फार्म भरवाकर आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपल आईटी में एडमिशन का विकल्प दिया गया। अब माइनिंग कोर्स में एडमिशन का मौका मिला है।
विज्ञापन


 यह ऐसा कोर्स है, जिसमें सिर्फ पुरुष अभ्यर्थियों को एडमिशन मिलता रहा है। महिलाओं के एडमिशन पर रोक है। इसलिए मंगलामुखियों के एडमिशन को खास माना जा रहा है। आईआईटी कानपुर परिक्षेत्र के जेईई चेयरमैन प्रो. टी. सनमुग राज ने बताया कि सेक्शन 46(1) ऑफ द माइंस एक्ट 1952 में प्रावधान है कि माइनिंग इंजीनियरिंग में महिलाओं को एडमिशन नहीं दिया जाएगा। इस कोर्स में जमीन के नीचे (सुरंग की मदद से) जाकर खनन की जानकारी दी जाती है।

 छह से 19 घंटे तक जमीन के अंदर रहना पड़ता है। महिला अभ्यर्थियों के लिए यह काम खतरनाक हो सकता है। यही वजह है कि माइनिंग और माइनिंग मशीनरी सरीखे कोर्स में महिलाओं के एडमिशन पर रोक है। अब माइनिंग में पुरुषों के साथ मंगलामुखियों को एडमिशन का विकल्प मिला है। इससे मंगलामुखी उत्साहित हैं। बताते चलें कि माइनिंग इंजीनियरिंग की पढ़ाई आईएसएम धनबाद से होती है। आईआईटी बीएचयू और खड़गपुर भी इसकी पढ़ाई कराते हैं। दूसरी तरफ छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी कैंपस और संबद्ध डिग्री कॉलेजों के एलएलबी सहित 42 पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए प्रस्तावित संयुक्त प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन, ऑफलाइन फार्म में भी मंगलामुखियों के विकल्प हैं। ये फार्म 30 मई तक भरे जाएंगे।
विज्ञापन


 मंगलामुखी फार्म भरकर एलएलबी फाइव ईयर, एलएलबी थ्री ईयर, बीबीए, बीसीए, एमफिल, एमएससी, बीएससी बायोटेक सहित तमाम कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मंगलामुखियों को एडमिशन का विकल्प दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें