फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में डूबे तीन युवक, एक का शव बरामद

Mon, 25 May 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद।  नौरंगी घाट के समीप यमुना में स्नान करने गए तीन युवक यकायक डूब गए। पुलिस ने एक  युवक का शव बरामद कर लिया। वहीं दो युवकों के शवों की देर शाम तक पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

रसूलपुर पानी की टंकी  निवासी शाहरुख पुत्र सराफत अली अपने दोस्त शाहरुख पुत्र रियाजुउद्दीन अपनी बुआ के यहां नसीरपुर के गांव रपड़ी आया था। रपड़ी में तीन दिवसीय उर्स का आयोजन किया जा रहा है। रविवार सुबह शाहरुख पुत्र सराफत अपने दोस्त शाहरुख और अपनी बुआ के लड़के कयूम पुत्र फरमान निवासी रपड़ी के साथ नौरंगी घाट के  समीप यमुना स्नान करने गया था।

 तीनों लोग यमुना में स्नान कर रहे थे, तभी वह पानी में डूबने लगे। घाट के समीप बैठे लोगों ने युवकों को डूबते देखा तो शोर मचा दिया और बचाने का प्रयास किया। हालांकि कोई भी उन्हें बचा नहीं सका। सूचना पर सीओ शिकोहाबाद श्यामकांत पुलिस बल के साथ मौके पर  पहुंच गए। पुलिस ने गोताखोरों को मौके पर बुलाकर यमुना में डूबे युवकों की तलाश शुरू करा दी। कुछ समय बाद गोताखोरों ने शाहरुख पुत्र सराफत की लाश तो बरामद कर ली, लेकिन शाहरुख और कयूम का कोई पता नहीं चल सका। दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। उधर, युवकों के यमुना नदी में डूबने की खबर पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे बाद युवक का शव बरामद
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। भोगनीपुर नहर में शनिवार को डूबे शाहरुख का शव पुलिस ने नगला छैंकूर से बरामद किया। युवक का शव मिलते परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें